फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा सीजन में भी पटरी पर नहीं यातायात, पर्यटक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती तपोवन क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में अनधिकृत रूप से वाहनों को पार्क करने का सिलसिला जारी है। कैलाश गेट से लेकर तपोवन तक मुख्य मार्गों व आंतरिक मार्गों पर सड़क किनारे वाहन खडे़ देखे जा सकते हैं। इसके चलते यात्रा सीजन में भी यातायात पटरी पर नहीं आ रहा है।
नगर पालिका मुनिकीरेती के अंतर्गत कैलाश गेट से पूर्णानंद इंटर कॉलेज रोड, मधुवन आश्रम से कुंभ मेला पार्किंग रोड, खारास्रोत नदी के समीप, शिवानंद पार्किंग के समीप मुख्य हाईवे पर नो पार्किंग जोन को वाहन चालकों ने पार्किंग का अड्डा बना दिया दिया है। सड़कों के किनारे अवैध रूप से खडे़ वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थित रहती है। मधुवन आश्रम से कुंभ मेला पार्किंग रोड पर अक्सर बाहरी प्रदेशों से आने वाली बड़ी बसों का आवागमन रहता है। इस मार्ग को वाहनों को पार्क किए जाने से बड़ी बसों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इस अराजकता के कारण अक्सर हाईवे पर भी जाम लग जाता है।
विज्ञापन

यही हाल तपोवन क्षेत्र का है। राष्ट्रीय राजमार्ग मुनिकीरेती शिवानंद पार्किंग से तपोवन तक मुख्य मार्ग के किनारे वाहनों को पार्क करने का सिलसिला जारी है। इसके समीप बना तिमंजिला माता कुटी पार्किंग खाली रहती है। इसके अलावा लक्ष्मणझूला स्थित लक्ष्मण चौक को भी वाहन चालकों ने अवैध पार्किंग का अड्डा बना दिया है। इस चौक पर पुलिस प्रशासन ने नो पार्किंग का बोर्ड लगा रखा है। इसके बावजूद भी वाहन चालक धड़ल्ले से अपने वाहनों को पार्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहनों के हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। कई बार सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को क्रेन से भी उठवाया जाता है। मुख्य व आंतरिक मार्गों पर अवैध तरीके से वाहन पार्क किए जा रहे हैं तो इनके विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। यात्रा सीजन से पूर्व ऐसे वाहनों को सड़क के किनारे खड़े होने पर सख्त रोक लगा दी जाएगी।
-आरके सकलानी थाना प्रभारी मुनिकीरेती -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें