फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 145 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न यूनियनों के कुल 145 वाहन चालकों ने प्रतिभाग किया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एआरटीओ कार्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी व एम्स के एम्स के डिप्टी सीएमएस डॉ. संतोष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एम्स के चिकित्सकों की चार सदस्यीय टीम ने वाहन चालकों के ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच की। डॉ. संतोष ने बताया कि वाहन चालकों को समय-समय पर स्वास्थ्य का परीक्षण कराना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि नींद न आने से वाहन चालकों में मानसिक तनाव पैदा हो जाता है। इस पर नियंत्रण बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एआरटीओ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर एक सराहनीय कदम है। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी लोगों को वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नियमों की समझ के अनुसार मिले लाइसेंस : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। ज्यादातर हादसों में सड़क दुर्घटनाएं शामिल हैं। वर्तमान में वाहन चलाने से ज्यादा इसके नियमों को समझना जरूरी है। ऐसी योजना तैयार की जानी चाहिए कि पहले नियमों की अच्छी तरह से जानकारी हो, इसके बाद ही वाहन चलाने की अनुमति मिल सके। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. सार्थक अरोड़ा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शमा ने विभिन्न यूनियनों के 145 वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर एआरटीओ डॉ. अनिता चमोला, प्रर्वतन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, पीके भारती, एनके गौतम, मनोज ध्यानी, बलवीर रौतेला, भगवानसिंह राणा, गोपाल जुगरान, मनमोहन शर्मा, प्यारेलाल जुगरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों ने सिखाया बड़ों को यातायात का सलीका
शिविर में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से बड़ों को यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी। इस दौरान सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग, चौराहों पर यातायात नियमों को दर्शाती लाइटें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी न बैठाने साथ ही हेलमेट का प्रयोग करने जैसे पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें