फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायन सदस्यों अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । लायन क्लब के सदस्य लायन गोपाल नारंग को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान गाजियाबाद में आयोजित मंडलीय समारोह में दिया गया। इस दौरान विभिन्न शहरों से लगभग 80 क्लब के 250 पदाधिकारियों ने भाग लिया। लायन आई हॉस्पिटल कविनगर गाजियाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में लायंस क्लब इंटरनेशनल मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नेत्र महादान की मुहिम में जुटे लायन गोपाल नारंग व रामशरण चावला को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

समारोह में अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन जेपी सिंह ने नेत्रदान के साथ ही प्रचार व प्रसार के लिए टीम को सम्मानित किया। वहीं बेहतर शिक्षा के लिए कार्य कर रहे विशाल बिंदल व गुलशन चंदानी को भी अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा। इसके अलावा बेटी बचाओ व बुजुर्गों के सम्मान से जुड़े अतुल जैन व सुशील छावड़ा को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर मंडलाध्यक्ष विनय मित्तल, संजीव अग्रवाल, गौरव गर्ग, ललित मोहन मिश्रा, विनय भाटिया, अजय गोयल, राजीव अरोड़ा, अनिल किंगर, अभिनव गोयल, अतुल जैन, सुशील छावड़ा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें