फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बुधवार को हीरालाल मार्ग पर सड़क हादसे में हुई राफ्टिंग गाइड की मौत की घटना पर संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने नगर में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को कोतवाली ऋषिकेश में उप जिलाधिकारी प्रेमलाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान उपस्थित व्यक्तियों को चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु प्रशासन व पुलिस को सहयोग करने की अपील की गयी।
विज्ञापन

तहसील चौक व नटराज चौक से शहर क्षेत्र के अंदर आने वाले बड़े वाहनों के समय के निर्धारण को लेकर चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि तहसील चौक से शहर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों को समय प्रात: 10 से दोपहर 03 बजे तक पूर्ण तौर पर प्रतिबंधित किया गया है। बैठक में कोतवाल रितेश शाह, व्यापारी राजकुमार अग्रवाल, जयदत्त शर्मा, ललित मोहन मिश्रा, संदीप गुप्ता, नीरज चौधरी, सत्यवीर तोमर, शिव कुमार गौतम, हरीश तिवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें