फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग

विज्ञापन
मोबाइल टावर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भरत विहार कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने मोबाइल टावर निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। इस संबंध में मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन भी सौंपा गया है। सोमवार को भरत विहार कल्याण समिति के एमपी गौड़ के नेतृत्व में समिति ने मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल टावर का निर्माण कार्य चल रहा है। टावर लगने से क्षेत्रवासियों पर रेडिएशन का खतरा बना रहेगा। इस मौके पर महेशचंद्र त्यागी, पीके जैन, केएस चौहान, आरके चौपड़ा, इंदू गौड़, राजेंद्र अग्रवाल, रूपा त्यागी, सुनील गुप्ता, विरेंद्र, वीके चंदोला, नागेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, चंद्रेश्वर नगर गायत्री आश्रम में लगाए जा रहे मोबाइल टावर का विरोध करते हुए क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी प्रेमलाल को ज्ञापन सौपा है। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द नियमानुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय निवासी हिमांशु जोशी ने कहा कि हर बार आश्वासन ही मिलता है। यदि इस बार भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर मनीष भट्ट, भानू कुमार, आलोक विश्वास, अनुज, दिनेश, हरिओम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें