फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे कोच शिवानी ने पास की की जज-बी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया जज-बी की परीक्षा पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जज-बी की परीक्षा ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से 15 मार्च को हल्द्वानी में आयोजित की गई थी। इसके अलावा शिवानी ने साउथ एशियन मार्शल आर्ट गेम्स में रजत पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने दो बार ओलंपिक संघ की ओर से चयनित होकर विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। यह परीक्षा पास करने के बाद शिवानी अब विभिन्न प्रतियागिताओं में रेफरी की भूमिका अदा कर सकेंगी। शिवानी गुप्ता ने अपनी इस सफलता श्रेय कोच एशियन प्रदक विजेता प्रज्ञा जोशी और अपने परिजनों को दिया है। जज बी की परीक्षा पास करने पर नेशनल कराटे एकेडमी के महासचिव सतीश जोशी, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष महेश नेगी, मेयर अनिता ममगाईं, विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें