ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला स्थित हरज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से बुधवार को वार्षिक परीक्षा फल व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
डोईवाला स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सच्ची लगन, कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प, अनुशासन व ईमानदारी से किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा शिक्षा से संस्कार नहीं मिलता, संस्कार माता-पिता के आचरण और शिक्षक की ओर से दिए गए ज्ञान से मिलता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौक पर विद्यालय के संरक्षक हेमचंद लोहानी, विक्रम नेगी, रोशनलाल अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, ईश्वरचंद अग्रवाल, कैलाशचंद्र मित्तल, आनंद गुप्ता, सियाराम गिरी, कुलदीप सैनी, प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता, निशांत मिश्रा, पुष्पा अग्रवाल, सुनील, ममता आदि मौजूद रहीं।