फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटा ट्रैवल मार्ट का आयोजन उतराखंड में होना गर्व की बात: जावलकर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एडवेंचर टूरिज्म को दुनिया तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर ट्रैवल एंड रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म (पाटा) की तैयारियों का जायजा लेने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने ट्रेवल एडवेंचर मार्ट को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान पर्यटन सचिव ने विभागीय अधिकारियों से पाटा में प्रतिभाग करने वाले स्पीकर्स, बॉयर्स व सैलर्स की संख्या व ट्रेवल प्लान की स्थिति जानी। साथ ही व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस आयोजन के लिए उत्तराखंड को चुना है, यह राज्य के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुनिकीरेती पहुंचे पर्यटन सचिव ने कहा कि 13 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पाटा ट्रेवल मार्ट-2019 साहसिक पर्यटन का एक विश्व स्तरीय प्रतिष्ठित आयोजन है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय है कि भारत सरकार ने इसकी मेजबानी के लिए उत्तराखंड राज्य को चुना। उन्होंने कहा कि इस एडवेंचर मार्ट के आयोजन से राज्य के एडवेंचर तथा पयर्टन व्यावसायी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। इसमें 50 अंतरराष्ट्रीय बायर्स प्रतिभाग करेंगे। देश विदेशों से 50 नामी सैलर्स ने प्रतिभाग करने को आवेदन किया हुआ है।
उन्होंने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन पंजीकरण संबंधी औपचारिकताएं तथा आगंतुकों को ऋषिकेश के एडवेंचर टूर पर ले जाने की योजना है। दूसरे दिन कांफ्रेंस का आयोजन किया जाना है। जबकि तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें