ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान पुलिस ने भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव के अंतर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नई बस्ती मोतीचूर, हिमालयन कॉलोनी, पाल बस्ती, गंगा सूरजपुर कॉलोनी, प्रेम विहार चौक, बिरला फार्म और हरिपुरकलां में फ्लैग मार्च निकाला।
इस दौरान लाउड स्पीकर के जरिये पुलिस ने आम जनता को आदर्श आचार संहिता का पालन करने व भय मुक्त मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान वनरेबल पोलिंग सेंटर के एरिया में रजिस्टर नंबर आठ की चेकिंग की गई। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का सत्यापन किया गया।