फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपराजिता बनकर मतदान में भाग लें: आरके सकलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हमारे देश में प्राचीन काल से ही महिलाओं की स्थिति पुरुषों की अपेक्षा कम बेहतर रही है। हमने शुरूआत से ही महिलाओं को किसी भी कार्य करने में अकुशल माना है। यह स्थिति आज धीरे-धीरे बदल रही है। बदलते परिवेश के साथ महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान कार्य कर रही हैं। चुनाव नजदीक आते ही हर सरकार लोक लुभावने वादे करती है। इस चुनाव में महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी। महिलाओं को अपराजिता बनकर मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। यह बात मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के दौरान कही।
विज्ञापन

सोमवार को ओंकारानंद इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में अमर उजाला की मुहिम मिशन अपराजिता का आयोजन किया गया, जहां संस्थान के 150 छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद संस्थान के डॉयरेक्टर डॉ. राजुल दत्त ने थानाध्यक्ष मुनिकीरेती को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। संस्थान की छात्रा तनु शर्मा, सुरभि गोदियाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपराजिता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अपराजिता का सीधा सा अर्थ है जिसे कोई पराजित नहीं कर सकता। महिलाएं पूर्ण रूप से अपराजित बन सके। ऐसी मुहिम अमर उजाला पूरे देश में चला रहा है।

महिलाएं आत्मनिर्भरता की भावना पैदा करें
मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने कहा कि महिलाएं अपने अंदर आत्मनिर्भरता की भावना पैदा करें। आज देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अभी भारत ने पाकिस्तान पर जो एयर स्ट्राइक की थी, उसमें एक फाइटर प्लेन की पायलट महिला थी। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता हूं, क्योंकि मैं भी एक बेटी का पिता हूं। हमें महिलाओं पर भरोसा करने की जरूरत है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अमर उजाला न सिर्फ सामाजिक मुद्दों को उठा रहा है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन


निष्पक्ष जागरुकता अभियान से जुड़ना होगा
ओआईएमटी के अध्यापक प्रमोद उनियाल ने कहा कि अमर उजाला के मिशन अपराजिता के तहत निष्पक्ष जागरुकता अभियान से सभी युवाओं को जुड़ना होगा। अमर उजाला ने बहुत बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने संस्थान के सभी युवाओं को इस मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को कहा।

परिचर्चा-----------
मेरा वोट उसी पार्टी के उम्मीदवार को जाएगा, जो महिलाओं की इज्जत करता हो। जिसने कभी महिलाओं के मुद्दे पर कोई अभद्र भाषा शैली का इस्तेमाल न किया हो।
- दीक्षा गुप्ता, छात्रा

आज भी महिलाओं को अकेले आवागमन में असुरक्षित माना जाता है। मेरा मत उसी को जाएगा जो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की बात अपने घोषणा पत्र में करेगा।
- सुरभि गोदियाल, छात्रा

जो सरकार महिला और पुरुष में भेद न करे, वही सच्चा स्वराज ला सकती है। शहरी क्षेत्रों में दिनों दिन महिलाओं की स्थिति सुधर रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी सुधरना बाकी है।
- तनु शर्मा, छात्रा

अक्सर शादी के बाद महिलाओं को काम नहीं करने दिया जाता। ये परंपरा टूटनी चाहिए। जो पार्टी महिलाओं के उत्थान और मजबूती के लिए भरोसेमंद कार्य करेगी, उसी को मेरा वोट जाएगा।
- सान्या कंडवाल, छात्रा

मेरा वोट उसी पार्टी के उम्मीदवार को जाएगा, जिसके घोषणा पत्र में महिलाओं को रोजगार का वायदा किया गया होगा। महिलाओं को रोजगार मिलेगा, तभी देेश तरक्की करेगा।
विज्ञापन

- शमा सिद्दीकी, छात्रा

जो भी सरकार चुनकर आए वह गंभीरता से योजनाओं पर काम करे। नाम बदलने से नहीं जमीन पर परिणाम के आधार पर योजनाओं का मूल्यांकन होना चाहिए।
- चांदनी झिल्डीयाल, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें