फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 67 हजार, 924 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 444

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश विधानसभा सीट से सोमवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो जाएगा। कुल 1,67,924 मतदाताओं में से 87452 पुरुष 80468 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 4 थर्ड जेंडर हैं। यहां कुल 92 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुुनाव के कुल 179 बूथों में से मतदाता मतदान करेंगे। इन बूथों में 63 बूथ संवेदनशील हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस विधानसभा में 179 पोलिंग बूथ थे। बूथ संख्या चार में मतदाताओं की संख्या 1250 से अधिक होने के कारण वहां पर 4ए के नाम से अतिरिक्त पोलिंग बूथ बनाया गया है। सबसे बड़ा पोलिंग बूथ, भाग संख्या 109 वीरभद्र पशुलोक में है। यहां 1252 मतदाता हैं। गुमानीवाला पोलिंग सेंटर के भाग संख्या 140 में भी 1250 मतदाता हैं। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी मतपेटियों को लेकर सीधे वापस स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर जाएंगी। यहां पर स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को रखा जाएगा। यहां पर पैरामिलिट्री के जवान 24 घंटे ड्यूटी देंगे। वहीं रविवार को देर शाम प्रत्याशियों के समर्थक घर-घर जाकर अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें