फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे धर्म में शादी करने पर दलित प्रमाण पत्र निरस्त

Fri, 01 Apr 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू दलित की लड़कियों ने मुस्लिम युवकों से निकाह कर जिला पंचायत चुनाव में दलित जाति के प्रमाणपत्र बनवाकर आरक्षित सीटों पर चुनाव जीता था। इस मामले में शिकायत मिलने पर तहसीलदार हरिद्वार ने नियम विरुद्घ प्रमाणपत्र बनवाने का मामला पाते हुए एक जिला पंचायत सदस्य के जाति प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम को प्रमाण पत्र भेज दिए हैं।  
विज्ञापन

विश्व दलित परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने राज्यपाल को शिकायत की थी कि जिला पंचायत की दो आरक्षित सीटों पर तथ्यों को छिपाकर दो मुस्लिम महिलाओं ने आरक्षण का गलत लाभ प्राप्त किया है। 

जिसमें सीट वार्ड नंबर दो राजपुर ब्लाक बहादराबाद से आसिया उर्फ कविता पत्नी मौ. मौज्जम राव निवासी ग्राम गढ़ और वार्ड नंबर 23 सालियर ब्लाक भगवानपुर से आयशा उर्फ बिमला पत्नी मुहम्मद अनीस को अवैध रुप से नामांकन कराया गया। 
विज्ञापन


दोनों ने दलित समाज का बताकर बनाए प्रमाण
दोनों ने मुस्लिम धर्म में निकाह करने के बावजूद भी अपने को दलित समाज से बताते हुए प्रमाण पत्र बनवाए। जबकि शिकायत कर्ता ने संविधान की धारा 341 का हवाला देते हुए अवगत कराया कि हिंदू धर्म के अलावा अन्य धर्म में शामिल होने या निकाह करने पर किसी भी युवती के अनुसूचित जाति के आरक्षण में लाभ नहीं मिल सकता। 

ऐसे में इन दोनों के प्रमाण पत्र झूठे, फर्जी आधारों, शपथ पत्रों पर जाली तरीके से तथ्य प्रस्तुत कर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी करवा लिए। 

हरिद्वार तहसीलदार दिनेश मोहन उनियाल ने शिकायत को सही पाते हुए तहसील से संबंधित वार्ड नंबर दो राजपुर ब्लाक बहादराबाद से निर्वाचित आसिया उर्फ कविता पत्नी मौ. मौज्जम राव निवासी ग्राम गढ़ का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि आगे की कार्रवाई को एसडीएम को दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें