भारतीय थल सेना में सिपाही ट्रेड मैन, सिपाही क्लर्क, स्टोरकीपर, प्रवासी भारतीय गोरखा मजहबी के पदों के लिए रानीखेत में 16 से 19 मई तक भर्ती आयोजित की जाएगी।
सेना में भर्ती होने के इच्छुक नवयुवक भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अमिताभ नेगी ने बताया कि जिले के पूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों के आश्रितों को पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
56 दिनी यह प्रशिक्षण अल्मोड़ा के हवालबाग में दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क करने को कहा है।