अमित शाह कोर कमेटी की बैठक में फैसला ले सकते हैं।
बुधवार को दिल्ली में होने वाली भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में कांग्रेस के नौ बागियों की ज्वाइनिंग की चर्चा जोरों पर है। बागियों की ज्वाइनिंग को लेकर उत्तराखंड में उत्तराखंड में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। वहीं पार्टी में बागियों की एंट्री का विरोध पर घमासान और तेज हो गया है। जहां से बागी विधायक थे, उन क्षेत्रों के नेता भी अपने टिकट की गारंटी लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
ओमगोपाल रावत नरेंद्रनगर से विधायक रह चुके हैं और वह इस बार टिकट के प्रबल दावेदार हैं। मजे की बात यह है कि इन्होंने उन्हीं सुबोध उनियाल को हराया, जो अब भाजपा में शामिल होने वाले हैं। आशा नौटियाल केदारनाथ से विधायक रह चुकी हैं और जिनसे वह पिछला चुनाव हारीं वही शैला रानी रावत भी भाजपा में शामिल हो रही हैं।
सुरेश चंद जैन रुड़की से कांग्रेस के प्रदीप बत्रा से मात्र 600 वोट से हार गए और अब वही बत्रा भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं।