फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरः रामदेव को लंदन हवाई अड्डे पर रोका

Sat, 21 Sep 2013 12:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव को लंदन के इमीग्रेशन और कस्टम अधिकारियों ने हीथ्रो एयर पोर्ट पर चार घंटे तक रोक कर रखा। बाबा शिकागो (अमेरिका) में धर्म सम्मेलन में बतौर वक्ता आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार स्थित पतंजलि से जुड़े सूत्रों का कहना था कि बाबा को अमेरिका जाने से पूर्व दो दिन तक इंग्लैंड में पतंजलि से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करनी थी।

पढ़ें, महामहिम को खुश करने के लिए किया गजब काम!

दो घंटे रोककर हुई पूछताछ
बताया गया कि इंग्लैंड के समय के अनुसार दोपहर एक बजे (भारतीय समयानुसार साढ़े छह बजे) बाबा को हीथ्रो एयर पोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने रोककर दो घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन


इसके बाद बाबा को जाने दिया गया। बाबा कुछ ही दूर गए थे कि फिर से उन्हें वहां इंग्लैंड के कस्टम अधिकारियों ने पूछताछ के लिए बुला लिया। खबर लिखे जाने तक बाबा से पूछताछ जारी थी।

पढ़ें, बड़ी खबरः चैंपियन ने किया सरेंडर, जमानत भी मिली

भारतीय उच्चायोग को दी जानकारी
बाबा से किस सिलसिले में पूछताछ की जा रही थी इसका ब्योरा नहीं मिल पाया है। उधर, ब्रिटेन के अधिकारियों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


पढ़ें, यूकेडी (पी) के अजब-गजब नारों का दुबई कनेक्शन

खबर मिलने के बाद भारत और इंग्लैंड दोनों स्थानों पर बाबा के भक्तों में खासा रोष था। उन्होंने ब्रिटिश सरकार की इस कार्रवाई की कड़ी भर्त्सना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें