फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी के आसार

Thu, 17 Mar 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून में उमड़े बादल - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्के बादल और बारिश हो सकती है। उधर, गुरुवार सुबह से ही राजधानी दून में भी बादल छाए रहे। तापमान में हल्की गिरावट आने से ठंड महसूस की गई।
विज्ञापन


प्रदेशभर में बुधवार दोपहर तक मौसम शुष्क रहा, आसमान खुला रहा। राजधानी में भी आसमान साफ रहा। दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री तक पहुंचा। हालांकि शाम तक आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि राजधानी में भी आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। देर शाम या रात को हल्की बारिश भी आने की संभावना है। इस वजह से दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें