उत्तराखंड दौरे पर आए प्रिंस चार्ल्स पूरी तरह शाही अंदाज में नजर आए। उन्होंने स्वागत में रखा 50 पौंड का केक काटा।
उनके स्वागत एफआरआई में संस्थान की आकृति का केक 50 हजार की लागत से बनवाया गया था।
केक देख प्रिंस के चेहरे पर मुस्कुराए। बाद में प्रिंस ने उत्तराखंड के मंत्रियों-विधायकों से और अन्य गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मुकस्कान के साथ उनका अभिवादन स्वीकार किया।
छात्रों से की वार्ता
संग्रहालय में रखी देवदार के पेड़ की लकड़ी देखी। प्रिंस चार्ल्स ने कहा कि विश्व में पर्यावरण संरक्षण की चुनौती महसूस की जा रही है। मानव और प्रकृति के बीच संतुलन खत्म हो रहा है। प्रिंस ने वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों, छात्रों और शोध करने वाले छात्रों से भी विचार विमर्श किया।