फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी

Thu, 07 Nov 2013 07:22 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम बदलाव के साथ केदारनाथ धाम में गुरुवार दोपहर से लगातार बर्फबारी जारी रही। इससे क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। धाम में ठंड के कारण पानी भी जमने लगा है।
विज्ञापन


बर्फबारी के कारण जिले में शीत लहर चलने लगी है। बुधवार मध्य रात्रि से ही धाम में मौसम बदलने लगा था और बर्फबारी शुरु हो गई। गुरुवार को सुबह हल्का मौसम खुला, लेकिन अपराह्न एक बजे बाद फिर धाम में बर्फबारी शुरु हो गई।

जोशीमठ में बारिश से बढ़ी ठंड
चमोली जिले में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। लगातार तीसरे दिन जिले में मौसम खराब रहा। आसमान में सुबह से ही घिरे बादलों के चलते लोग दिनभर घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन


बदरीनाथ की चोटियों में हिमपात
बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रही। जोशीमठ क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्रामीणों ने सूखी लकड़ी व अपने मवेशियों के लिए घास का भंडारण शुरू कर दिया है।

परसारी गांव निवासी कर्ण सिंह, नरेंद्र बिष्ट और मेरग गांव के उमराव सिंह और उदय प्रकाश का कहना है कि इस बार अधिक बारिश के चलते भूमि में नमी बनी हुई है। जिसके चलते थोड़ी बारिश होने पर भी कंपकंपाने वाली ठंड पड़नी शुरु हो गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें