फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चलने वालों होशियार...आ रहे हैं राजकुमार

Tue, 05 Nov 2013 05:20 PM IST
अमर उजाला/ ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स बुधवार को ऋषिकेश में होंगे। प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस- प्रशासन ने सुरक्षा बैठक की और रूट चार्ट आदि व्यवस्थाओं का खाका खींचा। बैठक में पौड़ी, देहरादून और टिहरी जनपद के प्रशासनिक, पुलिस, खुफिया और वन विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विभागों को जिम्मेदारी सौंपी
सोमवार को मुनिकीरेती स्थित श्रीपूर्णानंद इंटर कालेज परिसर में आयोजित बैठक में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से परमार्थ निकेतन और नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल तक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

डीआईजी गढ़वाल अमित सिन्हा ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक सुझाव दिए और मंगलवार से ही प्रिंस चार्ल्स के आने और जाने तक रोजाना की सुरक्षा समीक्षा भेजे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ के कपाट हुए बंद

इस अवसर पर एसपी पौड़ी विमला गुंज्याल, एसपी टिहरी जन्मेजय खंडूड़ी, एसडीएम कोटद्वार पीएस राणा, एसडीएम नरेंद्रनगर अभिषेक त्रिपाठी, सीओ राजेश भट्ट, बृजेश त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह चिनवान, मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह रावत, अंशु चौधरी, रेंज अधिकारी शरणपाल सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।

तीर्थनगरी में प्रिंस का कार्यक्रम
ऋषिकेश। प्रिंस चार्ल्स छह नवंबर (बुधवार) को विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह दून मार्ग होते हुए ऋषिकेश के नटराज चौक, बाईपास मार्ग होते हुए मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर पहुंचेंगे।

वह घाट से बोट के माध्यम से गंगा पार कर सवा पांच बजे परमार्थ निकेतन में आयोजित विशेष गंगा आरती, हवन-पूजन आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह गरुड़चट्टी पुल, तपोवन होते हुए नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा के लिए रवाना होंगे।

रहेगी चौकसी
एसपी टिहरी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि प्रिंस की सुरक्षा के लिए एक एसपी, चार सीओ, एक एआरओ, तीन इंस्पेक्टर, 30 एसआई, 250 कांस्टेबल, दो प्लाटून पीएसी के साथ ही तीनों जनपदों की खुफिया टीमों को तैनात किया गया है। व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीएम कोटद्वार और नरेंद्रनगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वन विभाग भी मुस्तैद
हाथी के मस्तकाल के चलते प्रिंस के दौरे के दौरान उसका सड़कों पर धमकना और आनंदा होटल के आसपास उत्पाती लंगूर और बंदरों की आमद रोकने की नरेंद्रनगर वन प्रभाग के लिए भी चुनौती रहेगी।

पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'

बुधवार को गंगा आरती के बाद देरशाम नरेंद्रनगर रवानगी के दौरान उन्हें हाथी बाहुल्य क्षेत्र से गुजरना है। अगले दिन सुबह उन्हें इसी मार्ग से देहरादून के लिए प्रस्थान करना है। लिहाजा होटल के आसपास और मार्ग पर वन्य जीवों की रोकथाम के लिए विभाग पूरे मार्ग पर नजर रखेगा।

ये मार्ग रहेंगे बंद
पुलिस के अनुसार प्रिंस चार्ल्स के एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर नरेंद्रनगर पहुंचने तक मार्गों से गुजरने के दौरान मार्ग जीरो जोन में तब्दील रहेंगे।

बताया कि जौलीग्रांट पर उतरने के बाद दून मार्ग और मुनिकीरेती तक आम वाहनों के लिए मार्ग बंद कर दिया जाएगा। गंगा आरती समाप्त होते ही ब्रह्मपुरी, तपोवन और नरेंद्रनगर तक गंगोत्री हाईवे को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें