फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRHU के पहले दीक्षांत में शुक्रवार को दून पहुंचेंगे राष्ट्रपति

Thu, 31 Mar 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को राजधानी देहरादून में होंगे। वह यहां जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


समारोह की तैयारियों को बृहस्पतिवार को अंतिम रूप दे दिया गया। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर महामहिम के आगमन की रिहर्सल की।

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह शुक्रवार को शाम शुरू होगा। इससे पहले चार बजे तक समारोह स्थल पर एंट्री करा दी जाएगी। इसके बाद कोई एंट्री नहीं होगी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने जा रहे हैं।

अभी तक के शिड्यूल के मुताबिक राष्ट्रपति शाम करीब सवा चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह विवि में साढ़े चार बजे पहुंचेंगे। विवि में एक घंटा रुकने के बाद वह शाम को साढ़े पांच बजे विवि से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन


समारोह में मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट सहित कई कोर्स के 288 छात्रों को डिग्री व डिप्लोमा दिया जाएगा। विवि के 30 टॉपर छात्रों को महामहिम पुरस्कृत करेंगे।

समारोह स्थल पर बिना पहचान पत्र किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। समारोह से एक दिन पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे अमले के साथ समारोह स्थल पर कार्यक्रम की रिहर्सल की। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल के सलाहकार ने ली बैठक
राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्र ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। अधिकारी पहले से ही यह सुनिश्चित कर लें कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। बैठक में पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें