फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए तड़पती रही गर्भवती महिला

Tue, 02 Jul 2013 10:42 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में घूम रही मानसिक रूप से बीमार एक गर्भवती महिला का महिला अस्पताल में इलाज करने से मना कर दिया गया। नगर पुलिस के सिपाही उसे महिला अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन अस्पताल की डाक्टर उसे सेलाकुई ले जाने की जिद पर अड़े रहे। अस्पताल में महिला को प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि हरिद्वार अपर रोड के पास मानसिक विक्षिप्त महिला को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस इलाज के लिए महिला अस्पताल लेकर पहुंची। महिला गर्भवती है और उसने कपड़े भी नहीं पहने हैं। अस्पताल के डाक्टरों ने भर्ती करना तो दूर उसका उपचार करना भी गवारा नहीं समझा।

चिक्सिकों ने महिला को सेलाकुई स्थित मानसिग रोगी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। करीब डेढ़ घंटे तक चिकित्सक इसी बात पर अड़े रहे। महिला को अस्पताल के गेट पर पड़े देख वहां भीड़ जमा हो गई। महिला अस्पताल की सीएमएस भवानी पाल ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह महिला को अपने अस्पताल में भर्ती नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


महिला को देहरादून भेजा जाना चाहिए। प्राथमिक उपचार देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिला हंगामा कर रही थी। इस कारण उसे इंजेक्शन भी नहीं लगाया जा सकता है।

नगर कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि गर्भवती होने के कारण महिला को महिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन, उन्होंने भर्ती करने से साफ मना कर दिया। इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट से बात की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें