फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने तो राज्य को कांग्रेस की लूट से बचाया : भट्ट

Fri, 15 Apr 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य को बचाने के लिए भाजपा ने पहल की, क्योंकि हरीश रावत सरकार में लोकतंत्र की हर रोज हत्या हो रही थी। राज्य को लूट का मैदान बना दिया गया था। इसलिए यदि कोई यह कहता है कि भाजपा ने राष्ट्रपति शासन लगवाया है, तो कहता रहे। हमने तो राज्य को कांग्रेस की लूट से बचाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष और महामंत्री कक्षों के उद्घाटन के बाद भट्ट ने कहा कि राज्य को बर्बाद करने के बावजूद कांग्रेसियों को जरा भी पश्चाताप नहीं है, लेकिन जनता अब समझ गई है। 

कांग्रेस के कारनामे उजागर किए जाएंगे जनता के सामने
उत्तराखंड को बचाने का उत्तरदायित्व भाजपा पर है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल से हरिद्वार से शुरू हो रही भ्रष्टाचार हटाओ, उत्तराखंड बचाओ यात्रा में भी जनता के सामने कांग्रेस के कारनामे उजागर किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मौके पर झारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, ज्योति गैरोला, विधायक पुष्कर सिंह धामी, महामंत्री नरेश बंसल व खजान दास, गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, वीरेंद्र बिष्ट, ऊर्बादत्त भट्ट, डा. देवेंद्र भसीन, बलजीत सोनी समेत तमाम नेता उपस्थित थे।
कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मल्लिकार्जुन ग्रुप ऑफ  स्कूल पिथौरागढ़ के व्यवस्थापक हरीश जोशी ने अपने साथियों समेत भाजपा का दामन थाम लिया है।

बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में जोशी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जोशी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते यह फैसला लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें