पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' के नाम पर देहरादून पुलिस लाइन में जल्द पेट्रोल पंप खुलेगा। गुरुवार को भूमि पूजन के साथ इसकी शुरूआत हो गई।
डीजीपी बीएस सिद्घू ने पुलिस लाइन में 'शक्तिमान' के नाम पर बनने वाले पेट्रोल पंप के लिए भूमि पूजन किया। बताया गया कि यह पेट्रोल पंप पुलिस जन कल्याण समिति की ओर से संचालित होगा। पुलिस कर्मियों को यहां एक रुपए सस्ता पेट्रोल मिलेगा।
देहरादून में 14 मार्च को बीजेपी के एक रैली के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' की 20 अप्रैल की शाम को मौत हो गई थी। बता दें कि बीजेपी की रैली में घायल हुए 'शक्तिमान' की एक टांग को काटना पड़ा था, क्योंकि चोट की वजह से गैंगरीन हो गया था। जिसके बाद 'शक्तिमान' को नकली टांग लगाई गई थी।