घंटाघर पर महिला से सोने की जेवरात ठगने के मामले में गेरूवा रंग के कपड़े पहनने वाले साधुओं की शामत आ गई है। दिन भर पुलिस ने चेचक के दाग और ठग की कद काठी के डेढ़ दर्जन के करीब साधुओं को बुलाकर पूछताछ की गई है। सपेरा बस्ती में रहने वाले साधुओं के सामान की तलाशी भी ली गई है।
राजपुर रोड निवासी दर्शनी देवी सेमवाल को कष्ट दूर करने का झांसा देकर साधु वेशधारी ने अपने साथी की मदद से ठग लिया था। सोने की चेन और कुंडल आदि सामान ठग ले गए थे।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने साधु वेशधारी ठग का पूरा हुलिया लिया था। इसी आधार पर धारा पुलिस चौकी अपनी जांच पड़ताल में जुटी रही। आरोपी ठग के चेहरे पर चेचक के दाग बताए गए है।
पुलिस ने दिन भर उस कद के साधुओं से पूछताछ की जाती रही। सहसपुर के सपेरा बस्ती में इन साधुओं का डेरा है। इस लिहाज से पुलिस ने वहां जाकर साधुओं का सत्यापन कराने के साथ संदिग्धों की तलाशी भी ली गई। देर रात तक पुलिस को किसी तरह की कामयाबी नहीं मिल सकी थी।