PM मोदी एक्टीवेट करेंगे एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन
- फोटो : file photo
नैनीताल में ओखलकांडा ब्लॉक के देवस्थल में स्थापित एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन (टेलीस्कोप) को 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेल्जियम से बटन दबाकर एक्टीवेट करेंगे।
उत्तराखंड के देवस्थल में इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। एरीज के वैज्ञानिक और इंजीनियरों की टीम ने सोमवार को देवस्थल पहुंचकर टेलीस्कोप को चालू कराने संबंधी तैयारियों का जायजा भी लिया। दूरदर्शन और एनआईसी की टीम भी देवस्थल पहुंच गई है। मंगलवार को एरीज से कुछ और वैज्ञानिक और इंजीनियर देवस्थल पहुंचेंगे।
सोमवार को कंप्यूटर इंजीनियर संजीव साहू के साथ देवस्थल पहुंचे एरीज से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि जिस वक्त प्रधानमंत्री दूरबीन को एक्टीवेट करेंगे, उस वक्त के कार्यक्रम का पांच मिनट का देवस्थल में दूरदर्शन के सहयोग से पांच मिनट का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।