फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस जिले को PM मोदी करेंगे सम्मानित

Sun, 17 Apr 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड के टिहरी जिले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। बेहतर कार्य के लिए उत्तराखंड की 13 जिला पंचायतों में से टिहरी जिला पंचायत ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय पंचायतीराज विभाग ने देशभर की जिला पंचायतों का सर्वे कराकर बेहतर कार्य के लिए चयनित करने की प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया है। 24 अप्रैल को जमशेदपुर (झारखंड) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को 50 लाख रूपए और प्रशस्ति देंगे।

नवंबर 2015 में प्रदेश की 13 जिला पंचायतों ने बेहत्तर कार्य हेतु आवेदन किया था। राज्य सरकार ने जिला पंचायत टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत की संस्तुति कर पुरस्कार हेतु केंद्र सरकार को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मिला ‌टिहरी जिला पंचायत को पुरस्कार

टिहरी जिले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे - फोटो : amar ujala
केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय की टीम ने जनवरी 2016 में चारों जिला पंचायतों में हुए अवस्थापना सुविधाओं का विकास, आपदा प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, विद्यालय भवनों का निर्माण, पुल निर्माण, परिसंपत्तियों का रख-रखाव, कार्यालय की विभिन्न गतिविधियां, दो बार राज्यस्तरीय वंसतोत्सव के सफल आयोजन आदि का गहन अध्ययन कर रिर्पोट भारत सरकार को भेजी थी। जिसके आधार पर केंद्रीय पंचायतराज मंत्रालय ने जिला पंचायत टिहरी का पुरस्कार हेतु चयन किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने बताया कि जिला पंचायत ने दो सालों में बेहत्तर कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत का गठन 1961 में हुआ था। पहली बार टिहरी जिला पंचायत को यह सम्मान मिला है। इससे पूर्व भी कई अध्यक्षों के कार्यकाल में इसके लिए पैरवी की गई। लेकिन जिला पंचायत को सफलता नहीं मिल पाई है।

बताया कि इसके लिए जिला पंचायत के सदस्यों के साथ-साथ समस्त स्टाफ विभिन्न करदाता, ठेकेदार और जिला पंचायत के समर्थकों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को जमशेदपुर (झारखंड) में पीएम मोदी, पुरस्कार के रूप में 50 लाख की धनराशि और प्रशस्ति भेंट करेंगे। उन्होंने पुरस्कार के चयनित होने पर खुशी व्यक्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें