फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हिमल कलासूत्र महोत्सव में आत्म सुधार को दौड़े युवा

Sun, 24 May 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सरमोली-जैंती वन पंचायत की ओर से सात दिवसीय हिमल कलासूत्र महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव का समापन 31 मई को मेसर वन कौतिक के साथ होगा। रविवार को महोत्सव के पहले दिन हिमल प्रकृति, हिमालयन आर्क और माटी संगठन की ओर से सरमोली बैंड पर सामुदायिक दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के 167 प्रतिभागियों ने पांच और 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि आत्म सुधार है। इस रेस में दूसरों से आगे निकलने की होड़ नहीं थी। इसका आयोजन वर्ष 2016 से प्रति वर्ष किया जा रहा है जिसमें हर साल बच्चों से लेकर बुजुर्ग अपने पिछला रिकॉर्ड सुधारने के संकल्प के साथ आते हैं। पांच किलोमीटर दौड़ में 136 धावकों ने हिस्सा लिया। सुंदर सिंह जोशाल ने महज 23, नीरज ने 24 और तरुण सिंह ने 25 मिनट में दौड़ पूरी की।
इसी तरह 10 किलोमीटर दौड़ में 31 धावकों ने दमखम दिखाया। विशाल ने 55.50, निशांत ने 1.16 और दीपक ने 1.20 घंटे में दौड़ पूरी की। सरमोली गांव की 67 साल की हीरा टोलिया सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी रहीं। उन्होंने अपनी ऊर्जा से युवाओं को भी हैरत में डाल दिया। इस मौके पर नयाबस्ती के रैपर प्रियांशु ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दींं। वहां माटी संगठन की अध्यक्ष मल्लिका विर्दी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, त्रिलोक सिंह राणा, पंकज कुमार, ईशा, वीना वर्मा, कमला, वीना देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें