फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिक्षकों के लिए इसरो का सेतु कार्यक्रम आठ जून से

Sun, 24 May 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से कक्षा 8 से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन माध्यम से सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका विषय स्पेस टेक्नोलॉजी और एप्लीकेशन रखा गया है।
विज्ञापन

इसरो के कुमाऊं सेंटर के नोडल प्रभारी नवल किशोर जोशी ने बताया कि जो भी शिक्षक इस कार्यक्रम में प्रतिभा कर विज्ञान से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करना चाहते है, वह आवेदन के लिए 75794-48395 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सेतु कोर्स आठ से 12 जून तक कराया जाएगा। इसरो की ओर से यह कार्यक्रम प्रति वर्ष किया जाता है। शिक्षकों के लिए अंतरिक्ष से संबंधित व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सेतु कार्यक्रम में जुड़े शिक्षकों को व्याख्यान सत्र के बाद क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होता है। इसमें उन्हें 50 प्रतिशत अंक आने पर प्रमाण पत्र दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें