फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक धरा

Tue, 16 Sep 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मृतका के पति ने युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बीती 12 अगस्त को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें उसने कथा था कि मसूरिया निवासी दीपक सिंह (25) ने उसकी 38 वर्षीय पत्नी को फोन, फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से धमकाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया। उसकी धमकी से डरकर पत्नी ने आत्महत्या कर दी। इसके बाद भी आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।
थानाध्यक्ष अनिल आर्या ने बताया कि आरोपी और महिला के बीच लंबे समय से फेसबुक, व्हाट्सएप पर चैटिंग चल रही थी। विवेचना में सामने आया कि फंदे पर लटकने से पहले महिला ने आरोपी को आत्महत्या करने की जानकारी भी दी थी। महिला ने फंदे पर लटकने की तस्वीर भी खींची और इसे आरोपी को पोस्ट करने से पहले ही फोन उसके हाथ से छूट गया।
विज्ञापन

विवेचना के आधार पर आरोपी दीपक सिंह के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज किया गया। बीते रविवार को आरोपी को थल-नाचनी सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ केएस रावत ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें