फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊं किलर्स ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Thu, 12 Sep 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट फुटबाल फेडरेशन की ओर से आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कुमाऊं किलर्स की टीम ने मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उसने पांच गोल से चौधारी को पराजित किया।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में खेले गए मैच के पहले हाफ में कुमाऊं किलर्स की टीम ने तीन गोल दागकर विपक्षी टीम को पीछे धकेल दिया। विपक्षी टीम चौधारी ने गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में कुमाऊं किलर्स ने दो गोल दागकर अजेय बढ़त हासिल कर ली और मैच समाप्ति तक चौधारी की टीम एक गोल भी नहीं कर सकी। कुमाऊं किलर्स ने 5-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। तीन गोल दागने वाले मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रविंद्र जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष गजेंद्र रावल ने बताया कि टूर्नामेंट में 14 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 51,000, उपविजेता टीम को 21,000 रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें