फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप को पकड़ने वाले युवक को सांप ने काटा, मौत

Tue, 16 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सांप ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों के घरों में घुसने वाले सांपों को बेहिचक पकड़ने वाला 28 वर्षीय नीरज बिष्ट की आखिरकार सांप के काटने से ही मौत हो गई। इस बार वह चूक गया और सांप ने उसकी अंगुली को करीब एक मिनट तक अपने मुंह में दबा दिया था। यहां सिनेमा लाइन (डांटपुल) निवासी नीरज बिष्ट (28) पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट को धमौड़ गांव से यह सूचना मिली कि एक घर में सांप घुसा है।
विज्ञापन


वह तत्काल धमौड़ गांव गया। उसने सांप को पकड़ा और एक जार में डालने लगा, लेकिन गुस्से में सांप ने उसकी अंगुली काट दी और काफी देर तक अंगुली को अपने मुंह पर ही दबाए रखा। इसके बाद नीरज की हालत थोड़ी देर में बिगड़ने लगी। लोग उसे जिला अस्पताल लाए। वहां पर विष प्रतिरोधक दवा न मिलने से उसकी जान चली गई। बताया गया कि नीरज ने अब तक लोगों के घरों में घुसे 100 से ज्यादा सांपों को पकड़ा था, यदि किसी घर में सांप घुस गया तो लोग नीरज को ही बुलाया करते थे।

बैतड़ी में सांप के काटने से बालिका की मौत
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के बछाला गांव में सोमवार रात हिम्मत साउद की सात वर्षीय बेटी द्रोपदी की सांप के काटने से मौत हो गई। वह घर पर बैठी थी। तभी एक सांप घर में घुस आया। उसने द्रोपदी को काट दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। द्रोपदी बैतड़ी के माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती थी। गांव के मोहन बहादुर और चंद्रकला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें