फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद होने से दारमा घाटी के लोगों की मुसीबत बढ़ी

Tue, 16 Aug 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
दारमा घाटी को जाने के लिए खतरनाक रास्ते से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तवाघाट से कंज्योति, सोबला होते हुए दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क दो माह से खेत के पास मलबा आने से बंद है, इस कारण दारमा घाटी के लोगों का आवागमन बंद है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इलाके के गांवों को जोड़ने वाले पैदल रास्तों की भी मरम्मत नहीं हो पाई है। लोग जान हथेली पर रखकर जा रहे हैं। बताया गया कि खेत नाले में वैली ब्रिज का निर्माण होने के बाद भी आवागमन शुरू नहीं हो पाया, क्योंकि खेत नाले के पास का मलबा नहीं हट पाया है। इस स्थान पर सड़क का 20 मीटर हिस्सा टूट गया है।
विज्ञापन


दारमा घाटी के गांवों को जाने वालों को तवाघाट से ही 40 किलोमीटर तक का पैदल सफर करना पड़ रहा है। जरूरी सामान ले जाने में सबसे ज्यादा कठिनाई हो रही है। इन रास्तों से घोड़ों और खच्चरों का चल पाना भी संभव नहीं है। इस बीच जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि तत्काल सड़क को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। दारमा घाटी के पैदल रास्तों की देखरेख लोनिवि करता है। डीएम ने लोनिवि के अस्कोट डिवीजन के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल से कहा कि अतिरिक्त मजदूर लगाकर रास्तों को ठीक किया जाए।

दारमा घाटी के समाजसेवी मनोज नगन्याल ने कहा कि यदि जल्दी सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो इलाके में भुखमरी की नौबत आ जाएगी। उधर, तवाघाट से गर्वाधार जाने वाली सड़क पर पांगला पुल पर गिरा मलबा सीमा सड़क संगठन ने हटा दिया है। फिलहाल इस रोड पर वाहनों की आवाजाही होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-6.00 एमएम
गंगोलीहाट-0.00 एमएम
बेड़ीनाग-27.8 एमएम
डीडीहाट-19.0 एमएम
मुनस्यारी-15.0 एमएम
धारचूला-11.8 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें