फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क पर बेहोश मिले युवक को हेलिकॉप्टर से पहुंचाया हल्द्वानी

Tue, 13 Aug 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के जाखनी में एक युवक सड़क पर बेहोशी की हालत में मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि युवक के नाक और कान से खून बह रहा था। चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार किया। युवक के संदिग्ध हालत में मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान तेग पाल सिंह (40) निवासी मुवानी के रूप में हुई। सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने प्रशासन से हायर सेंटर ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल को रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था हुई। परिजन उसे हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले गए। परिजनों के अनुसार घायल युवक की मोटर साइकिल चंडाक रोड में मिली है। इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें