फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिजली के खंभे पर चढ़े युवक की करंट से मौत

Sat, 02 Nov 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के थापला निवासी भूपेश राम गंडी (40) पुत्र दौलत राम कनालीछीना के लीमाटौड़ा में मजदूरी करता था। बीते शुक्रवार वह एकाएक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। लोगों के रोकने पर भी वह नहीं रुका और उसने 11 केवी लाइन को छू लिया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और यूपीसीएल के अधिकारियों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चंद्र बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में युवक के नशे में होने की जानकारी मिली। प्रथम दृष्टया वह नशे की हालत में बिजली के खंभे पर चढ़ा और करंट से उसकी मौत हुई है। कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें