झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी दोगड़ाकेदार गांवपालिका वार्ड 6 सित्तड़ सलेना भूलगांव निवासी देवकी देवी (32) की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। देवकी देवी जंगल से काटे हुए सूखे घास को बारिश से बचाने के लिए पहाड़ी के नीचे जमा कर रही थी।
भूल गांव निवासी लोकेंद्र गोयला ने बताया कि देवकी पैर फिसलने से 100 मीटर गहरे खाई में गिर गई। मृतका के दो बेटे हैं। उसका पति करन भूल रोजगार के सिलसिले में मलेशिया गया है। दीपावली के पर्व पर हुए हादसे से उनके गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।