फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ग्लास ब्रिज से देख सकेंगे बिर्थी फॉल का नजारा

विज्ञापन
बिर्थी फॉल (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपने अक्सर इंटरनेट पर चीन के कांच के पुल (ग्लास ब्रिज) देखे होंगे। आपका मन भी किया होगा कि काश आप भी वहां जा पाएं और इस पुल पर चलकर देखें कि डर लगता है या रोमांच की अनुभूति होती है। हाल ही में बिहार के राजगीर में भी कांच का पुल बनकर तैयार हुआ है लेकिन आपको इस रोमांच का हिस्सा बनने के लिए बिहार या चीन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो पिथौरागढ़ के बिर्थी में ही ग्लास ब्रिज पर चल सकेंगे।
विज्ञापन

तल्ला जोहार मुनस्यारी के विश्व प्रसिद्ध 148 मीटर ऊंचे बिर्थी फॉल पर ग्लास ब्रिज बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए डीपीआर बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। डीपीआर बनने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बिर्थी फॉल में ग्लास ब्रिज और नंदा देवी मंदिर में पर्यटकों के लिए मेडिटेशन सेंटर बनाया जाना है। इनकी डीपीआर बनाने के लिए शासन से एक करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त हो गई है। शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इसपर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुनस्यारी क्षेत्र प्रत्येक वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां पर्यटन व्यवसाय बढ़े इसके लिए तमाम तरह के कार्य प्रस्तावित हैं। ग्लास ब्रिज बनने के बाद पर्यटक 148 मीटर ऊंचे जल प्रपात को ब्रिज से देख सकेंगे। इसके अलावा स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए सरस बाजार आदि का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। संवाद
सीडीओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
पिथौरागढ़। सीडीओ अनुराधा पाल ने मुनस्यारी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खलियाटॉप में सीएम बीएडीपी योजना के तहत चल रहे स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण को देखा। संवाद
बिर्थी फॉल पर ग्लास ब्रिज और मुनस्यारी नंदा देवी मंदिर में मेडिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। दोनों के निर्माण के लिए शीघ्र डीपीआर बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अनुराधा पाल, सीडीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें