फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार पर हुई चर्चा

विज्ञापन
बेड़ीनाग महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्राध्यापक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बौद्धिक संपदा अधिकार का महत्व बताने के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ीनाग में यूकोस्ट की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सचिव डॉ. गरिमा पुनेठा, संयोजक डॉ. पीसी मठपाल, सह संयोजक डॉ. जेएन पंत, डीएस खाती, डॉ. एमएस कुटियाल की ओर से आयोजित कार्यशाला में डॉ. सिद्धार्थ पाटनी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला के शुभारंभ पर संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजली यादव के साथ कई विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा ने कार्यशाला की शुरुआत कर बौद्धिक संपदा अधिकार और उससे संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, भौगोलिक संकेतक आदि बौद्धिक संपदा अधिकार बताए। बौद्धिक संपदा के संरक्षण के लिए हुए सरकारी प्रयास और अंतरराष्ट्रीय स्थिति की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
इस कार्यशाला की सार पुस्तिका बनेगी। इसके लिए नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, जयपुर, सिक्किम के आवेदकों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। द्वाराहाट कॉलेज में गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, हल्द्वानी की कंप्यूटर साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कामिका चौधरी, पिथौरागढ़ के जीव विज्ञान विषय के डॉ. विपिन चंद्र पाठक, समाजशास्त्र के डॉ. एनएस धारियल, बेड़ीनाग के डॉ. पवन टम्टा, डॉ. ममता जोशी आदि मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. पीसी मठपाल ने किया। रसायन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बालम सिंह बिष्ट ने संचालन किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी को पहला पुरस्कार
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कार्यशाला में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें एमएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मीनाक्षी को प्रथम पुरस्कार मिला। हिमांशु जोशी बीएससी तृतीय वर्ष को द्वितीय पुरस्कार, रितिक भानुदास निकम, प्रीति भंडारी ग्रुप, बी एड तृतीय सेमेस्टर को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें