फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के विरोध में कालेज के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

Fri, 02 Feb 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
निलंबन के विरोध में पिथौरागढ़ कालेज में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उच्च शिक्षा निदेशक, दो प्राचार्यों, एक प्राध्यापक और एक उपनल कर्मचारी के खिलाफ हुई निलंबन की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को यहां एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि तत्काल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो पांच फरवरी से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारी शनिवार को भी कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


कालेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की इससे पहले बैठक हुई और इस प्रकरण पर प्रदेश स्तर पर लिए गए फैसले की जानकारी सभी को दी गई। कहा गया कि हल्द्वानी एमबी कालेज में एक छात्रा के प्रवेश के मामले में चार वर्ष बाद कार्रवाई करना पूर्वाग्रह से प्रेरित कदम है। कालेजों में अधिकांश प्रवेश छात्रनेताओं, राजनीतिक दलों, स्थानीय नेताओं के दबाव में किए जाते हैं। एक प्रवेश के मामले में उच्च अधिकारियों का निलंबन करना पूरी तरह गलत है। प्रदर्शन में सभी कर्मचारी शामिल हुए। बाद में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा मंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुगटा) के अध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ल ने आंदोलन का समर्थन किया और निलंबित कर्मचारियों को तत्काल बहाल करने की मांग की। 

परीक्षा में कोई व्यवधान नहीं
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि शुक्रवार को बीए प्रथम सेमेस्टर संस्कृत विषय का पेपर था। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आया। क्योंकि कालेज के सभी प्राध्यापक काम पर थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन का प्राध्यापकों ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें