माध्यमिक स्कूलों की ब्लाॅक स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता सोमवार से यहां रामलीला मैदान में शुरू हो गई। उद्घाटन मैच में जीआईसी डीडीहाट ने जीआईसी चौबाटी को 25-20, 25-22 अंकों से हरा दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश लाल साह और राज्य आंदोलनकारी जोध सिंह बोरा ने किया। माध्यमिक खेल समन्वयक किशोर साह ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर 19, अंडर 17, अंडर 14 वर्गों में कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि 19, 20 अक्तूबर को जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी डीडीहाट में कराई जाएगी। प्रतियोगिता में जीआईसी डीडीहाट, चौबाटी, जौरासी, सूर्य मांटेसरी स्कूल, शिखर इंटर कॉलेज, ग्लोरियल हाईस्कूल की टीमें भाग ले रही हैं।
आज के मैच के निर्णायक विक्रम बिष्ट, वीरेंद्र कन्याल, स्कोरर धीरज मेहता, बलवंत रावत थे। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।
फोटो 12 पीटीएच 13 पी