फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से महिलाएं परेशान

Wed, 12 Jun 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं और लोग। स
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में दो दिनों से रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के कारण अल्ट्रासाउंड बंद हैं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों से अल्ट्रासाउंड कराने आने वाली महिलाओं और अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महिला अस्पताल से उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। यहां भीड़ अधिक होने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सिर्फ 50 लोगाें के अल्ट्रसाउंड कराए जा रहे हैं। 50 के बाद पर्चे नहीं लिए जा रहे हैं जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में चंपावत और पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में गर्भवती और अन्य रोगी आते हैं। इसके अलावा 90 किमी दूर धारचूला, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट से भी मरीज आते हैं। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर चल रहे हैं जिस कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। कई लोगों को जानकारी नहीं मिल पाने से वे अस्पताल पहुंच जा रहे हैं और यहां उन्हें निराशा हाथ लग रही है। यहां से उन्हें अस्पताल प्रबंधन जिला अस्पताल भेज रहा है।
जिला अस्पताल में रोगियों की भीड़ अधिक होने के कारण गर्भवतियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ के कारण कई महिलाओं और रोगियों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं, ऐसे में वे मजबूरी में होटलों में ठहरने को मजबूर हैं। अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवतियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिला अस्पताल में एक दिन में 50 से अधिक लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


900 से अधिक हो रही ओपीडी
पिथौरागढ़। जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल पर रोगियों का भार बढ़ता जा रहा है। यहां प्रतिदिन 900 से अधिक ओपीडी हो रही है। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर रोगियों और तीमारदारों की भारी भीड़ लग रही है। रोगियों को इलाज कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। संवाद
कोट
महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर गए हैं। उनके लौटने के बाद फिर से अल्ट्रासाउंड शुरू हो जाएंगे। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला अस्पताल आने वाली महिलाओं का जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।

डीडीहाट अस्पताल को मिले दो चिकित्सक

अच्छी खबर

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दो नए चिकित्सक मिल गए हैं। अब इस अस्पताल में पांच एमबीबीएस चिकित्सक और एक आयुष चिकित्सक कार्य कर रहे हैं।
डीडीहाट सीएचसी में दो बांडधारी चिकित्सक डॉ. शशांक और डॉ. ललित जोशी ने कार्यभार शुरू कर दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सरबरी ने बताया कि दो नए चिकित्सकों के आने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। डीडीहाट के इस अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीज आते हैं। डीडीहाट यूथ सोसायटी ने चिकित्सकों की नियुक्ति करने के लिए सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी का आभार जताया। उन्होंने डीडीहाट में नेत्र चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है। संवाद


जल्द शुरू होगा 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण

अच्छी खबर

कोविड जैसी महामारी और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का होगा इलाज
पिथौरागढ़। कोविड जैसी महामारी से निपटने के लिए पिथौरागढ़ में 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए ब्रिडकुल ने निविदा प्रक्रिया आमंत्रित कर दी है।

बेस अस्पताल के पास 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। सरकार से इसके लिए 20.48 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस अस्पताल में आईसीयू, माॅडर्न ओटी, डायलिसिस, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ऑक्सीजन, सीटी स्कैन सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा यहां कार्य करने वाले चिकित्सक और कर्मियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। ब्रिडकुल के अभियंता प्रमोद पांडे का कहना है कि इसके निर्माण के लिए मुख्यालय स्तर से निविदा शुरू हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद

उप जिला अस्पताल में लगाई नई एक्स-रे मशीन

चंपावत। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में अब लोगों को एक्स-रे कराने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विभाग ने अस्पताल में एक्स-रे के लिए चंपावत से दूसरी मशीन भेजी है।
उपजिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन कुछ समय से खराब है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हड्डी, सांस आदि समस्याओं से परेशान मरीजों को एक्स-रे के लिए निजी क्लीनिक की दौड़ लगानी पड़ रही थी। इससे मरीजों पर आर्थिक भार पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने चंपावत मुख्यालय से दूसरी एक्स-रे मशीन भेजी।
मशीन लगने से मरीजों ने राहत की सांस ली। सीएमओ ने बताया कि मशीन से एक्स-रे प्रिंट नहीं निकल पाएंगे। मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट तकनीशियन उनके मोबाइल पर देगा। उन्होंने बताया कि खराब मशीन को पांच दिन में ठीक कर लिया जाएगा। इसके बाद मरीजों एक्स-रे की रिपोर्ट भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें