फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिलाओं ने वन्य जीवों से निजात न मिलने पर जताया आक्रोश

Thu, 05 Nov 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पर्वतीय महिला कल्याण समिति की ओर से डीडीहाट में सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बाल विकास विभाग की किरन खेतवाल और पर्यवेक्षक हंसा ठगुन्ना ने महिलाओं को विभागीय जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। संस्था की प्रमुख दुर्गा खड़ायत ने कहा कि समिति डीडीहाट और कनालीछीना में असहाय, विधवा महिलाओं की आजीविका सुधारने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

महिलाओं ने वन्य जीवों के फसलों को नुकसान पहुंचाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से स्वरोजगार देने की बात तो हो रही है लेकिन वन्य जीव फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार और प्रशासन के पास इन वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं है। सम्मेलन में शामिल राजी जनजाति कि महिलाओं ने अपने आधार कार्ड नहीं बनने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड नहीं बनने से वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से भी वंचित हैं। दुर्गा खड़ायत ने कहा कि शीघ्र ही संस्था महिलाओं के लिए महापंचायत आयोजित करेगी जिसमें इन समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे। सम्मेलन में कूटा चैरानी के प्रधान कमल रजवार, प्रकाश पांडे, एडवोकेट दान सिंह खड़ायत, धन सिंह मेहता, पुष्पा धामी के साथ 200 महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें