बंगापानी(पिथौरागढ़)। आलम-दारमा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पूरा न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। आजादी के 79 साल बाद भी इस गांव तक सड़क नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
10 साल पहले सात किलोमीटर सड़क बनाई गई थी लेकिन आठ किलोमीटर का निर्माण अभी बाकी है। सड़क निर्माण शुरू न होने से ग्रामीणों का हौसला जवाब देने लगा है। इस गांव ने देश को नौ स्वतंत्रता सेनानी दिए हैं। सड़क के अभाव में अधिकतर लोग पलायन कर चुके हैं। बीमारों और गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना मजबूरी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। यहां केशर सिंह, रमेश सिंह, हरीश सिंह, मनोज, कैलाश आदि थे।