फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती मंहगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट और जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी के नेतृत्व में केएमओयू स्टेशन में एकत्र हुए। उन्होंने यहां बढ़ती महंगाई के विरोध सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट ने कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे गृहणियों का बजट गड़बड़ा गया है। कच्चा तेल आम आदमी से दूर होता जा रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से राशन तेल सब्जी व अन्य मूलभूत वस्तुओं से आम आदमी की पहुंच दूर हो चुकी है। जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी ने कहा कि एक तरफ तो लोगों से रोजगार छिन गया है। कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं। कई लोगों में भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। दूसरी तरफ सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ रही है। युवा कांग्रेस प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि महिलाओं की ओर से किया गया प्रदर्शन महिलाओं की दर्द उनकी स्थिति को दर्शाता है कि महिलाएं किस तरह किचन चला रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी, योगिता बिष्ट, हेमा डसीला, जानकी पंत, सुमित्रा बोरा, राजेश्वरी धामी, यशोदा शर्मा, पुष्पा शर्मा, सविता कोहली, विजेंद्र बिष्ट आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें