फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिलाएं क्रोशिया बिनाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा रहीं कदम

Fri, 07 Aug 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन पाटनी में नई किरण सोसाइटी की ओर से महिलाओं के लिए निशुल्क 21 दिवसीय क्रोशिया बिनाई प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। सोसाइटी की अध्यक्ष तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित सीमा देवी ने बताया कि प्रशिक्षण में क्षेत्र की 40 महिलाएं भाग ले रही हैं जो हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करना सीख रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था लंबे समय से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई किरण सोसाइटी गांव-गांव जाकर महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देती है और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने का भी प्रयास करती है, जिससे महिलाएं अपनी आय बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
सीमा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को हुनर के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कहा कि सामूहिक प्रयासों से अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। यहां आरती रावत, हेमा देवी, हेमा पालीवाल, कुसुम देवी, किरन पालीवाल, कमल सामंत, पूजा पाटनी, पूजा आर्या, मंजू देवी, रोशनी बोहरा, यशोदा, कमला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें