फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आपसी समन्वय से लगाया जाएगा वन्य जीव और मानव तस्करी पर अंकुश

Wed, 24 Jul 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसबी 55वीं वाहिनी ने नेपाल के सुरक्षा बलों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जौलजीबी में आयोजित बैठक में सीमा सुरक्षा के साथ ही सीमा पर वन्य जीव और मानव तस्करी रोकने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में काली नदी का जल स्तर बढ़ने से होने वाले प्रभाव, कीड़ा जड़ी का अवैध व्यापार रोकने, अवैध खनन पर अंकुश लगाने की बात कही गई। अधिकारियों ने कहा कि बैठक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। बैठक में एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट राकेश कुमार रमण, निरीक्षक रोहित सिंह कटारिया, गणेश सिंह, पीसी जोशी, नेपाल से एपीएफ के एसपी हर्क राज पंत, डीएसपी पंकज चंद, निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें