फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पेयजल समस्या से तड़ीगांव के ग्रामीणों को कब मिलेगी निजात

Sat, 23 Mar 2024 02:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तड़ीगांव में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता बसंत कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना से अनुसूचित जाति बस्ती में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते 20 परिवारों को दिक्कतें हो रही हैं। कई बार मांग करने के बाद भी समस्या समाधान नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, नरेश कुमार, कालू राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद ग्रामीण कलक्ट्रेट से जल निगम के अभियंता के पीछे-पीछे जल निगम कार्यालय तक पहुंचे। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें