फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिप्ती के युवक का नेपाल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 23 Mar 2024 02:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । ग्राम पंचायत जिप्ती के तोक राक्षक ताल निवासी प्रेम सिंह नेगी उर्फ हवलदार (28) का शव बृहस्पतिवार देर रात नेपाल स्थित गल्फे के काली नदी किनारे वहां की पुलिस को मिला है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दार्चुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मृतक दो दिन से लापता था। वह टैक्सी चलाता था। गांव से वह अपने वाहन को ठीक कराने धारचूला आया था।
विज्ञापन

इन दिनों नेपाल के जिला दार्चुला के मोती बगड़ में मेला लगा हुआ है। प्रेम सिंह भी मेला देखने वहां पहुंच गया। शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन शुक्रवार को दार्चुला पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए नेपाल पुलिस से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चूला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें