फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से सिनेमा लाइन वार्ड के एक घर में घुसा मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम को हुई भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़ के सिनेमा लाइन वार्ड के नाजमा और असलम के घर मलबे और गंदगी से पट गए। पानी का बहाव तेज होने से उनकी 13 साल की बच्ची रुकसार भी बहने से बच गई। घर में मलबा घुसने के बाद अब वे रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे कई स्थानों पर बरसाती पानी ने नाले का रूप ले लिया। भारी बारिश के कारण सिनेमा लाइन वार्ड में नाजमा और असलम का मकान मलबा और गंदगी से पट गया। नाले के पानी से घर में रखा सामान, बिस्तर, फ्रिज आदि खराब हो गए हैं। नजमा ने बताया कि घर के बगल में बह रहे नाले के पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि उनकी 13 साल की बच्ची रुकसार बहने से बच गई।
उन्होंने बताया कि मलबे और गंदगी से घर में रखा सारा सामान, बिस्तर खराब हो गया है। वे किसी दूसरे के घर में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि रोजगार नहीं होने के कारण वैसे ही परिवार के भरण पोषण में दिक्कत हो रही है। घर में रखा सारा सामान भी बर्बाद हो गया है। पिथौरागढ़ में सर्वाधिक 45 एमएम, बेड़ीनाग में 7.7, गंगोलीहाट में 13 और मुनस्यारी में 4.5 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के बाद नदियों और गाड़-गधेरों का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। (संवाद)
विज्ञापन

रई पुल मलबे से पटा
पिथौरागढ़। भारी बारिश के बाद नगर की आंतरिक सड़कें जगह-जगह मलबे से पट गई हैं। सड़कों के किनारे रखी निर्माण सामग्री भी बह गई है। रई पुल पूरा मलबे से पट गया है जिससे यातायात के संचालन में दिक्कत हो रही है। हालांकि ग्रिफ ने मलबे और गंदगी को साफ करना शुरू कर दिया है। नगर के विभिन्न हिस्सों में नालियों की सफाई नहीं हो पाई है जिस कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों ने जल्द मलबे से पटी नालियों को साफ करने की मांग की है।
अतिवृष्टि से सिरकुच गांव के घरों में घुसा मलबा
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। सोमवार शाम सिरकुच गांव में हुई अतिवृष्टि से भारी मात्रा में मलबा घरों और खेतों में घुस गया। कई रास्ते और बड़ालू की झील भी मलबे से पट गई। नुकसान का जायजा लेने राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई।
सोमवार शाम पांच बजे सिरकुच के ऊपर पहाड़ी में तेज बारिश हुई। इसके बाद भारी मात्रा में मलबा गांव में घुस गया। मूनाकोट-सिरकुच सड़क छोटे वाहनों के लिए बंद हो गई है। मलबे के नीचे क्षेत्र में जाने से बड़ालू झील भी पट गई है जिस कारण झील के साथ ही पेयजल टैंक को भी नुकसान पहुंचा है। टैंक में मलबा भरने से बड़ालू गांव में पीने के पानी की किल्लत होने के आसार हैं।
सिरकुच की प्रधान मनीषा बिष्ट ने बताया मलबा इतनी अधिक मात्रा में आया कि गांव के कई घरों के बरामदे और उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचा है। खेतों में बोई फसल भी नष्ट हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान होशियार राम के घर को हुआ है। मलबे की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग और राजस्व विभाग को दे दी है। राजस्व विभाग नुकसान का जायजा लेने गांव की ओर रवाना हो गया है।
सीमांत सौराई में अंधड़ से गिरे पेड़ों से पैदल रास्ता हुआ बाधित
चंपावत। जिले के सीमांत सौराई ग्राम पंचायत को जोड़ने वाल पैदल रास्ता अंधड़ के कारण गिरे पेड़ों की वजह से बाधित हो गया है। इस कारण जहां ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में घोड़े और खच्चरों के माध्यम से राशन ढुलाई भी प्रभावित हो गई है। यदि जल्द ही पैदल रास्ते से पेड़ों को नहीं हटाया गया तो क्षेत्र में खाद्यान्न संकट गहरा सकता है। पूर्व प्रधान धारू देवी, दान सिंह, फतेह सिंह आदि ने कहा कि बीते दिनों आए अंधड़ के कारण पैदल मार्ग में कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिरने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। कोरोना संक्रमण की वजह से प्रशासन की ओर से सौराई को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है लेकिन क्षेत्र में राशन आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
चंपावत में हुई छह एमएम बरसात
चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों में बरसात होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को चंपावत में छह एमएम, पाटी में 12 एमएम और बनबसा में आठ एमएम बरसात रिकार्ड की गई। चंपावत में सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें