फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत में मौसम ने बदली करवट, ठंड बढ़ी

Mon, 27 Nov 2023 09:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव या हीटर का उपयोग करने लगे हैं।
विज्ञापन


जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार तक मौसम सुहावना रहा। सोमवार सुबह से ही घने बादल छाए रहे। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली और नाग्निधुरा में भी घने बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट आने से ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी, कालामुनि, नाचनी, डीडीहाट, कनालीछीना, मदकोट आदि जगहों पर ठंड बढ़ गई है। वहीं नदी घाटी वाले इलाकों में घना कोहरा लगने से ठंड का प्रकोप पहले से ही बना हुआ है। किसानों को बारिश की उम्मीद बनी हुई है। लंबे समय से बारिश नहीं होने से फसलों की बढ़वार पर भी असर पड़ रहा है। कई जगहों पर गेहूं, मसूर की फसल पीली पड़ गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें