फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल को मदद की दरकार

विज्ञापन
मनीष कसन्याल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल सात महाद्वीपों की सात चोटियां चढ़कर रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने 25 वर्ष की उम्र में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह किया था।
विज्ञापन

कासनी गांव निवासी मनीष ने जून 2021 में एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह की थी। पर्वतारोहण से विशेष लगाव रखने वाले मनीष देश की कई प्रमुख चोटियों को फतह कर चुके हैं। पर्वतारोहण को अपने जीवन का आधार मानने वाले मनीष ने अब दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष वह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह करेंगे।
इस चोटी पर चढ़ाई के लिए वह तैयारियों में जुटने के साथ फंड जुटा रहे हैं। राज्य सरकार से भी उन्हें मदद की उम्मीद है। इसके बाद वह दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका, आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़कर नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। इच्छुक लोग एसबीआई में मनीष कसन्याल के खाता संख्या 20062189824, आईएफएस कोड एसबीआईएन 0010591 और गूगल पे नंबर 8937044352 पर आर्थिक मदद भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें